Faridabad/Alive News : बल्लभगढ साइबर थाना की पुलिस ने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधडी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ सेक्टर 8 निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया की उसके पास 19 अप्रैल 2024 को व्हाट्सएप एक मैसेज आया जिसमे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के लिए बताया गया था जिसके बाद 24 अप्रैल को उसके व्हाट्सएप पर ट्रेडिंग सिखने के लिए एक लाइव क्लाश का लिंक आया फिर उन्होंने स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए उससे एक खाता में 1 लाख रुपये डलवाए। इस प्रकार ठगो ने शिकायतकर्ता से कुल 4,50,000 रुपये स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाए तथा निवेश किए पेसे जब निकालने चाहे तो नही निकाल पाया।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजस्थान नागौर निवासी धारु राम (उम्र 29) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया की आरोपी खाताधारक है। जिसने अपनी खाता ठगो को दिया था। आरोपी मैकेनीक का काम करता है तथा छंठवी पास है। खाता में ठगी के 1 लाख रुपये आए थे।

