Noida/ Alive News: एमिटी कॉलेज में सोमवार को एमिटी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज द्वारा गुरू दक्षता फैकल्टी इंडक्शन कार्यक्रम के अंर्तगत दिल्ली एनसीआर में हवा की गुणवत्ता का आकलन और उसे बेहतर बनाने के लिए चार दिवसीय शिक्षक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार सोनी, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, एमिटी विश्वविद्यालय के एडिशनल प्रो वाइस चांसलर डॉ सुनिल कुमार खत्री सहित अन्य लोगो ने किया।
इस कार्यक्रम में एमिटी कॉलेज की वाइस चांसलर डॉ बलविंदर शुक्ला ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में जहां जलवायु की स्थिती लगातार बदलती रहती है। खराब जलवायु प्रणाली अर्थव्यस्था उत्पादन और जीवन शैली को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि नवाचार के माध्यम से इन समस्याओं के निवारण को प्राप्त कर सकते है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विषयों जैसे दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़ी मौसम की स्थिति, हवा का पैटर्न, मिक्सिंग हाइट, तापमान में बदलाव और मॉनसून की गतिशीलता सहित कई विषयों पर चर्चा की गई।

