Noida/Alive News: नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते ने जिला तंबाकू निषेध प्रकोष्ठ, गौतमबुद्ध नगर, स्थानीय आरडब्ल्यूए और स्मार्ट संस्था के सहयोग से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान ‘नशा मुक्ति-ज़िंदगी युक्ति’ अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में छात्रों, स्थानीय लोगों और रेडियो सदस्यों ने हिस्सा लिया।
विशेषज्ञों ने नशे के नुकसान, इसकी शुरुआती पहचान और समय पर मदद लेने के बारे में जानकारी दी। साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1933, 14446 और 112 की जानकारी भी साझा की गई। प्रतिभागियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली।

