Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 1265 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा की टीमों ने 24 फरवरी को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने आरोपी नरेन्द्र, निवासी अतरोली जिला अलीगढ़ (हाल निवासी गांव अनखीर, फरीदाबाद) को 415 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
अपराध शाखा एवीटीएस-2 की टीम ने हनुमान नगर निवासी सुनील मंडल को 430 ग्राम गांजा सहित पकड़ा।
इसी तरह अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने विष्णु पुत्र रामभरोसे, निवासी सारन एनआईटी फरीदाबाद, को प्याली चौक के पास झुग्गियों से 420 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गांजा सप्लाई करने वाले आरोपी इंद्रजीत, निवासी सारन, को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

