March 8, 2026

जिम मालिक से मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस लड़ाई-झगड़ा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी तहत पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-8 निवासी रोहित ने सेक्टर-11 पुलिस चौकी में शिकायत दी थी कि 17 नवंबर की शाम अजय और कपिल अपने साथियों के साथ उसकी जिम पर आए और पहुंचते ही हथौड़े और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया।

जांच के बाद पुलिस ने कपिल (21) और अजय (20), दोनों निवासी अलीगढ़ हाल सेक्टर-11, साहिल (21) निवासी गांव दयालपुर, और शक्ति (24) निवासी मधुबनी, बिहार हाल सेक्टर-10 फरीदाबाद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि अजय की जिम मालिक से कहासुनी हो गई थी। गुस्से में उसने अपने दोस्तों को बुलाया और मिलकर पीड़ित की पिटाई कर दी।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।