October 29, 2026

हरियाणा के पूर्व सीएम ने राहुल गांधी को लपेटा, कहा- ‘राहुल ने लोकतंत्र के खिलाफ बड़ी बात कही है’

Karnal/Alive News : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और करनाल से बीजेपी लोकसभा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने चुनाव प्रचार के आखरी में सेक्टर-9 स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने BJP नेताओं व मीडिया के प्रति दिए गए बयान पर राहुल गांधी को लपेटे में ले लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने हमारे नेताओं और मीडिया के बारे में कहा है वो मुझे गलत लगा, राहुल गांधी ने लोकतंत्र के खिलाफ बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि मीडिया अपने हिसाब से लिख नहीं सकते, लेकिन मुझे उनकी बात से ऑपरेशन ब्लू स्टार के समय इमरजेंसी की याद आती है। जब मीडिया कुछ लिख नहीं पाता था तब कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन हमारी सरकार ने जो कार्य किए हैं वो देश हित प्रदेश हित में हुए