May 17, 2024

जीभ जलने पर अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगी राहत

Lifestyle/Alive News: गरमा-गरम खाना खाने में तो बहुत मजेदार लगता है, लेकिन कई बार इससे जीभ जल जाती है। जिससे अनकंफर्टेबल तो लगता ही है, साथ ही दूसरी किसी भी चीज़ का स्वाद नहीं आता। हालांकि ये कोई गंभीर समस्या नहीं है। ये खुद ही एक-दो दिन में ठीक भी हो जाती है, लेकिन अगर आप इससे ज्यादा परेशान हैं, तो यहां दिए गए घरेलू नुस्खों की मदद से पा सकते हैं इससे काफी हद तक राहत।

दही
जीभ जलने पर दही खाना फायदेमंद होता है। इसकी ठंडक आराम पहुंचाती है, तो जब भी जीभ जल जाए बस एक चम्मच दही लें और उसे कुछ देर तक मुंह में रखें।

बेकिंग सोडा
चुटकी भर बेकिंग सोडा कई सारी समस्याओं का इलाज है। इसका एल्काइन नेचर जीभ के जलन से काफी आराम दिलाता है। इसके लिए पानी में बेकिंग सोडा घोल लें फिर इससे कुल्ला करें।

चीनी
जीभ जलने पर चुटकी भर चीनी भी तुरंत राहत पहुंचाने में बेहद असरदार है। मुंह में चीनी डालें और उसे खुद से घुलने दें। पानी पीने की जरूरत नहीं। ऐसा करने से जलन और दर्द में काफी आराम मिलेगा।

शहद
जीभ जलने पर शहद चाटने से भी काफी आराम मिलता है। क्योंकि ये एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है।

नोट : अलाइव न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है, विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित कर आप तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करे। हमारी इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।