March 9, 2026

शादी समारोहों में इस्तेमाल होने वाले पटाखे और कच्चा माल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने शादी-विवाह में इस्तेमाल किए जाने वाले अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना सेक्टर-58 पुलिस टीम ने राम नगर, सेक्टर-56 में छापा मारकर 40 किलो तैयार पटाखे और लगभग 29 किलो कच्चा माल (रो मटेरियल) बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति के पटाखे बनाए जा रहे हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापा मारा और अवैध रूप से तैयार पटाखे जब्त किए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के नाम जान मोहम्मद (25) और अलताफ, निवासी असलातपुर, गाजियाबाद हैं। पूछताछ में पता चला कि उनके गांव का एक व्यक्ति इस मकान में शादी समारोहों के लिए पटाखे बनाता है और उसने ही दोनों को दो दिन पहले मदद के लिए बुलाया था।

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक अधिनियम (Explosive Act) के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य आरोपित की तलाश जारी है।