April 19, 2024

आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान देशभर में 6 घंटे के लिए रोकेंगे रेल

New Delhi/Alive News : संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को ही रेल रोको कार्यक्रम का ऐलान किया था। किसानों का यह 18 अक्तूबर की सुबह 10 से शुरू होकर शाम चार बजे तक यानी छह घंटे के लिए चलेगा। मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान रेल संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा। उधर, भारतीय रेल के साथ ही पुलिस-प्रशासन भी पूरी तैयारी के साथ अलर्ट पर है।

दरअसल, लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत के मामले में न्याय और केंद्रीय राज्यमंत्री को बर्खास्त करने सहित दूसरी मांगों के समर्थन में किसानों ने सोमवार को रेल रोको कार्यक्रम की घोषणा की है। लखीमपुर खीरी में अपनी जान गंवाने वाले किसानों की अस्थियों के साथ उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में कलश यात्राएं निकाली जाएंगी। एसकेएम ने विरोध के तहत देश भर के टोल प्लाजा, कॉरपोरेट मॉल और पेट्रोल स्टेशनों पर और भाजपा नेताओं के आवास के बाहर पक्के मोर्चे बनाए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त किसान मोर्चा ने इस आंदोलन को समर्थन देने वालों का धन्यवाद किया। लेकिन संयुक्त किसान