September 3, 2026

फरीदाबाद में महिला सुरक्षा की पहल, अगस्त में 44 महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया

फरीदाबाद पुलिस की महिला WERV टीम रात में महिला सुरक्षा के लिए गश्त करती हुई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की सेफ सिटी पहल के तहत महिला WERV (Women Emergency Response Vehicle) की टीमें रात में गश्त कर जरूरतमंद महिलाओं की मदद कर रही हैं। पुलिस के अनुसार, अगस्त महीने में WERV टीमों ने 44 महिलाओं को सहायता देकर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया और उन्हें परिवार के सदस्यों के हवाले किया।

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, महिला WERV की टीमें रात के समय शहर में गश्त करती हैं। इस दौरान किसी महिला को परेशानी में देखकर या सहायता की जरूरत होने पर टीम मौके पर पहुंचती है और उसे सुरक्षित घर तक पहुंचाती है।

फरीदाबाद पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक 250 से अधिक महिलाओं को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि महिला सुरक्षा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

किसी भी तरह की मदद की जरूरत होने पर महिलाएं 0129-2227200, 9999150000 या डायल 112 पर संपर्क कर सकती हैं। पुलिस ने महिलाओं से जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता लेने की अपील की है।