September 15, 2026

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, साली से शादी की चाह बनी हत्या की वजह

फरीदाबाद में पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी पति।

Faridabad/Alive News: थाना धौज क्षेत्र के आलमपुर गांव में महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने आरोपी पति ताहिर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी साली से बातचीत करता था और उससे शादी करना चाहता था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी जोया को हो गई थी। इसी बात को लेकर 23/24 जून की रात दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान ताहिर ने पहले पत्नी के साथ मारपीट की और फिर चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

गौरतलब है कि 23/24 जून की रात जोया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता समशु, निवासी चिल्ली (पलवल) की शिकायत पर थाना धौज में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।