Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, पहले आरोपी सोनू को सेक्टर-64/65 बाईपास रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह कट्टा दिल्ली से 7 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी ने आदर्श नगर में हुई एक चोरी की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
दूसरे मामले में अपराध शाखा ने पर्वतीय कॉलोनी निवासी विपिन को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह कट्टा अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से 3 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी वर्तमान में टैटू बनाने का काम करता है।
दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

