Faridabad/Alive news: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत एडीसी-सह-ईआरओ अंजलि श्रोत्रिया के मार्गदर्शन में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचन अधिकारियों ने राजनीतिक दलों से बीएलओ और बीएलए के माध्यम से फॉर्म संग्रहण, सत्यापन और डिजिटाइजेशन में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है।
अधिकारियों ने बताया कि 21 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी, जबकि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि आधार कार्ड अकेले नागरिकता या पात्रता का प्रमाण नहीं माना जाएगा और दस्तावेज निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे।
बैठक में सभी राजनीतिक दलों से विलोपन सूची का समय पर सत्यापन करने तथा 14 जुलाई से पहले अधिक से अधिक आवेदन जमा कराने का आग्रह किया गया।

