June 30, 2026

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार वाहन चोर और बरामद की गई चोरी की मोटरसाइकिल।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित (21) निवासी गांव सीकरी, सेक्टर-58, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वजीरपुर रोड निवासी प्रदीप ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 26 जून को उसकी मोटरसाइकिल अटल पार्क के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने 28 जून को सेक्टर-77 क्षेत्र से आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।