May 1, 2024

फरीदाबादः कोरोना के मामलों में हल्की उछाल, 66 संक्रमित मरीज मिले, 30 स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिला में शुक्रवार को 66 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 30 लोग स्वस्थ भी हुए। 5 केस अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.19 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

जिले में होम आइसोलेशन पर जिला में 330 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 335 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1794 लोगों के टेस्ट किए गए।

1709278 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 133070 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1574125 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1797 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.79 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.19 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.25 प्रतिशत है।