March 8, 2026

फरीदाबाद पुलिस ने अगवा महिला को सकुशल बरामद किया, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अपहरण की गई महिला को मथुरा से बरामद कर लिया है। इस मामले में एक सह आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस ने बताया कि 27 जून को शैलेश कुमार निवासी सुभाष कॉलोनी ने थाना सेंट्रल में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को लखन नाम का युवक हथियार दिखाकर बाटा मेट्रो स्टेशन के पास से जबरन उठा ले गया। इस शिकायत पर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस कार्रवाई में सामने आया कि महिला और आरोपी लखन पति-पत्नी हैं, लेकिन दोनों के बीच विवाद चल रहा है और तलाक का केस कोर्ट में चल रहा है। दोनों फिलहाल अलग-अलग रह रहे थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेंट्रल और अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। 29 जून को महिला को मथुरा से बरामद कर लिया गया और सह आरोपी सुमित निवासी होडल को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल मुख्य आरोपी लखन की तलाश जारी है।