June 28, 2026

तीन वाहन चोरों को क्रांइम ब्रांच डीएलएफ ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्रांइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रांइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने हितेश निवासी सिमभावली, हापुर उ.प्र. हाल स्प्रिंग फिल्ड कॉलोनी, सेक्टर-31, फरीदाबाद व अमन निवासी रूद्रपुर, अलिगढ़, उ.प्र. हाल अतमादपुर, फरीदाबाद को दशहरा ग्राउड़, सेक्टर-3 के पास से स्कूटी सहित वही क्रांइम ब्रांच सैंट्रल की पुलिस ने असलम निवासी तिगांव को मोटरसाईकिल सहित सेक्टर-64 के पास से गिरफ्तार किया।