Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यूथ रेड क्रॉस (YRC) इकाई द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम “सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज” विषय पर आधारित था।
इस आयोजन में कॉलेज के अलग-अलग विभागों के करीब 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री ओमिता जौहर और डॉ. अमित शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
निर्णायक के रूप में डॉ. नीरज सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की।
परिणाम इस प्रकार रहे:
पोस्टर प्रतियोगिता: आयुष – प्रथम स्थान, दीप्ति – द्वितीय स्थान, अलिश – तृतीय स्थान हासिल किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता: अनुष्का – प्रथम स्थान, मन्नत -द्वितीय स्थान, खुशबू- तृतीय स्थान हासिल किया।
स्लोगन प्रतियोगिता: आशु – प्रथम स्थान, सुष्मिता – द्वितीय स्थान, राखी – तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम सफल रहा और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के महत्व को समझने के साथ-साथ समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

