Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने आरोपितों के कब्जे से देशी कट्टा, 312 ग्राम गांजा और 2,010 रुपये की जुए की रकम बरामद की है। एक मामले में 1080 प्रतिबंधित गोलियों की सप्लाई से जुड़े आरोपित को भी गिरफ्तार किया गया है।
AVTS सिकरोना की टीम ने मोसिम उर्फ बव्वा निवासी गांव धौज को गांव धौज-सिलाखरी रोड के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया है।
वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने रितिक कुमार निवासी संजय कॉलोनी, फरीदाबाद को गंदा नाला पुल के पास प्रेस कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उसके पास से 312 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
थाना सूरजकुंड पुलिस ने सूरजकुंड गोल चक्कर के पास सट्टा खिलाने के आरोप में मोहम्मद आलम निवासी लाल कुआं, दक्षिण दिल्ली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 2,010 रुपये की जुए की रकम बरामद हुई।
इसी तरह पुलिस चौकी संजय कॉलोनी की टीम ने 1080 प्रतिबंधित गोलियों के मामले में जीसान निवासी हापुड़, उत्तर प्रदेश को 2 सितंबर को हापुड़ से गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने 29 अगस्त को जसमीत निवासी संजय कॉलोनी को 1080 प्रतिबंधित टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में जसमीत ने बताया था कि उसने ये गोलियां जीसान से खरीदी थीं।

