Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई अपराध शाखा ऊंचा गांव और अपराध शाखा NIT की टीमों ने की।
थाना एसजीएम नगर क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जांच के दौरान अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने सुंदर उर्फ तुंड निवासी तिगांव और शिवम उर्फ डब्बू निवासी तिरखा कॉलोनी, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
वहीं, अपराध शाखा NIT की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में साहिब उर्फ अमरेशपुरी निवासी कलहर कॉलोनी, गांव धौज, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस ने तीनों आरोपितों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

