October 10, 2026

CJP Protest: फरीदाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की नाकाबंदी, मेट्रो स्टेशनों पर भी तैनात किए कर्मचारी

CJP प्रोटेस्ट के मद्देनजर फरीदाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस की नाकाबंदी और चेकिंग अभियान

Faridabad/Alive News: CJP के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए फरीदाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दिल्ली बॉर्डर से लगते इलाकों में पुलिस लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही है। इसके अलावा फरीदाबाद के सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली बॉर्डर से जुड़े सात स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक नाके की निगरानी सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी कर रहे हैं, जबकि निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नाकों का प्रभारी बनाया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत फरीदाबाद के सभी मेट्रो स्टेशनों पर तीन-तीन पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के मद्देनजर निगरानी और जांच लगातार जारी है।

इन स्थानों पर की जा रही नाकाबंदी

फरीदाबाद पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर और आसपास के क्षेत्रों में निम्नलिखित स्थानों पर नाके लगाए हैं:

  • मांगर चुंगी — थाना धौज
  • शूटिंग रेंज — थाना सूरजकुंड
  • पहलादपुर पुल बॉर्डर — थाना सूरजकुंड
  • बदरपुर बॉर्डर — थाना सराय ख्वाजा
  • दुर्गा बिल्डर — थाना पल्ला
  • बसंतपुर पुस्ता रोड — थाना पल्ला
  • इस्माइलपुर रोड — थाना पल्ला

पुलिस इन स्थानों पर वाहनों की जांच कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी जारी है।