July 16, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 2 देसी कट्टे बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, 12 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-65 इलाके से जितेंद्र उर्फ लाला को गिरफ्तार किया। वह भरतपुर (राजस्थान) का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के पदम नगर में रह रहा था। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, एक्साइज एक्ट और चोरी के करीब 5 मामले दर्ज हैं।

वहीं, क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने नैतिक नाम के आरोपी को ए.सी. नगर निवासी को टीटू कॉलोनी के पास गंदा नाला क्षेत्र से देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।