Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मोबाइल फोन छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, यह मामला थाना सराय ख्वाजा में दर्ज है। दिल्ली के देवली खानपुर निवासी पवन सिंह ने शिकायत दी थी कि 12/13 मार्च की रात वह दिल्ली-मथुरा रोड बाईपास कट पर रैपिडो बाइक का इंतजार कर रहा था। तभी दो युवक बाइक पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
जांच के दौरान पुलिस ने लविश कुमार नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया, जो लक्कड़पुर के शिव दुर्गा विहार का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी कबीर के साथ बाइक पर आया था। वह बाइक चला रहा था और कबीर ने मोबाइल छीना था।
पुलिस ने बताया कि कबीर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। लविश को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

