नगर निगम कार्यालय के गेट पर लगे स्वास्थ्य जांच शिविर के बैनर से उपजा बवाल, पढिए
Faridabad/Alive News : फरीदाबाद के नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर एक बैनर लगाया गया है जिसमें बताया गया है कि भाटिया समाजसेवी संस्था ने मंगलवार, 5 तारीख को एक निशुल्क नेत्र परीक्षण और मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर नगर निगम फरीदाबाद के सहयोग से किया जा रहा […]
भाजपा फरीदाबाद ने आई.टी. विभाग में की संगठनात्मक नियुक्तियां
Faridabad/Alive News: भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि “भाजपा सिर्फ एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान युग में आई.टी. विभाग की भूमिका संगठनात्मक संचार, जनसंपर्क और अभियान प्रबंधन में विशेष रूप से अहम है।” इसी दृष्टिकोण को आगे […]
मयूर कला केन्द्र द्वारा समर पाम सोसायटी में पावन मेले का आयोजन
Faridabad/Alive News: ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित समर पाम सोसायटी के प्रांगण में मयूर कला केन्द्र द्वारा पवित्र सावन माह में महिलाओं के लिए सावन मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मयूर कला केन्द्र की संस्थापक अध्यक्ष रूबी मल्ली, बबीता, संगीता और ज्योति ने अन्य महिला सदस्यों के साथ दीप प्रज्वलित कर मेले का […]
हरियाणा के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगा हरियाणा अभिभावक एकता मंच
Faridabad/Alive News: हरियाणा के सरकारी स्कूलों की जर्जर बिल्डिंगों और कमजोर कमरों की स्थिति को लेकर हरियाणा अभिभावक एकता मंच और ऑल इंडिया पेरेंट्स एसोसिएशन (एआईपीए) अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने जा रहे हैं। मंच के अनुसार, यह याचिका सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील और एआईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के माध्यम से पंजाब और हरियाणा […]
नौ अगस्त को होगा विशाल दंगल का आयोजन, कई राज्यों के नामी पहलवान होंगे शामिल
Faridabad/Alive News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी नौ अगस्त दोपहर दो बजे विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल कमेटी के अध्यक्ष रणवीर नर्वत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार दंगल का आयोजन खेड़ी कला की तेवतिया वैली के सामने खेड़ी मोड़ पर भव्य रुप ने […]
एक हफ्ते में 6 साइबर ठगी मामलों का निपटारा, 20 आरोपी गिरफ्तार, 42.54 लाख रुपये की रिकवरी
Faridabad/Alive News: पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देश में कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की पुलिस ने इस सप्ताह में 20 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 42.54 लाख रुपए बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई से एक अगस्त तक फरीदाबाद पुलिस की […]
घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में एक साजिशकर्ता गिरफ्तार
Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर 56 की पुलिस ने घर से बाहर बुलाकर गोली मारने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-58 निवासी पवन ने दी अपनी शिकायत में बताया […]
रोजगार सृजन के लिए निर्णायक पहल, साबित होगी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना
Faridabad/Alive News: उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। राजीव रंजन ने आज शनिवार को फरीदाबाद के एफआईए सभागार में हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता विभाग ने ईपीएफओ, श्रम विभाग, उद्योग विभाग […]
खिलाड़िओं का भविष्य संवारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री
Faridabad/Alive News: जिला फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर के इंडोर स्टेडियम में आज शनिवार से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ 2025 का आरंभ हुआ, जो 2 अगस्त से 4 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इस भव्य शुभारंभ समारोह का उद्घाटन हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल […]
स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में आयोजित होगा हर घर तिरंगा अभियान – डीसी
Faridabad/Alive News: केन्द्र सरकार ने आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में लगातार चौथे वर्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान मनाया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 15 अगस्त 79वें स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में चलेगा। पहला चरण 8 अगस्त तक, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 […]

