August 16, 2026

फरीदाबाद नगर निगम की कार्रवाई: सड़कों से 11 आवारा गौधन पकड़े, भेजे गौशाला

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद ने शहर में आवारा पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशों और हरियाणा सरकार के आदेशों के तहत यह कार्रवाई निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नीतीश परवाल ने बताया कि नगर पार सेक्टर एरिया और बीपीटीपी एरिया से कुल 11 गौधन को पकड़कर गौशाला में सुरक्षित पहुंचाया गया। यह अभियान गौ मानव सेवा ट्रस्ट के सहयोग से चलाया गया।

डॉ. परवाल ने कहा कि यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि सड़कों पर पशुओं की वजह से लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क पर आवारा पशु छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सभी पकड़े गए पशुओं को टैग लगाकर डॉक्टरों की देखरेख में गौशाला भेजा गया है। डॉ. परवाल ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति गोवंश के साथ अत्याचार करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।