Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले की जांच अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम कर रही है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जसवीर सिंह निवासी जिला डीग (राजस्थान) के रूप में हुई है। उसे 9 जून को सेक्टर-3 क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की गई मोटरसाइकिल आरोपी के पास से बरामद कर ली गई है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान उसके साथी और अन्य संभावित वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि 6 मई को पर्वतीय कॉलोनी निवासी आकाश शर्मा की मोटरसाइकिल घर के बाहर से चोरी हो गई थी। शिकायत मिलने पर थाना सारन में चोरी का मामला दर्ज किया गया था।

