June 10, 2026

256 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई

फरीदाबाद में 256 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी को लेकर जाती पुलिस टीम

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच DLF टीम ने अवैध नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 256 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलीप कुमार निवासी गांव पिगांव, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) तथा वर्तमान निवासी नंगला एन्क्लेव पार्ट-2, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 9 जून को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने डबुआ क्षेत्र में कार्रवाई कर आरोपी को गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 500 ग्राम गांजा करीब 3 हजार रुपये में दिल्ली के सदर बाजार क्षेत्र से खरीदकर लाया था। इसमें से कुछ गांजा वह पहले ही बेच चुका था।

पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।