November 7, 2026

अवैध देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार, हथियार देने वाला भी पकड़ा

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अवैध हथियार रखने और उपलब्ध करवाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सैनिक कॉलोनी चौक के पास गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि आकाश भड़ाना निवासी हरकेश नगर, पल्ला गुरुग्राम मोड़ से पाली रोड पर कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर कट्टा उपलब्ध करवाने वाले अभिषेक शर्मा निवासी मोलड़बंद, दिल्ली को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।