November 7, 2026

378 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से 378.100 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पहली कार्रवाई में अपराध शाखा एवीटीएस-2 भूपानी ने बाटा चौक के पास एक कैंटर से 198.100 किलो पटाखे बरामद किए। चालक ध्यान सिंह कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। पुलिस ने कैंटर भी जब्त कर लिया।

दूसरी कार्रवाई में डबुआ पुलिस ने डबुआ-पाली रोड स्थित फर्नीचर गोदाम से 180 किलो पटाखे बरामद कर सुमित को गिरफ्तार किया। दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।