July 3, 2026

नशा तस्करों पर कार्रवाई, 750 ग्राम गांजा और ट्रामाडोल कैप्सूल सहित 3 गिरफ्तार

फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार नशा तस्कर और बरामद गांजा व ट्रामाडोल कैप्सूल।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 750 ग्राम गांजा और 32 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा भूपानी ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव इमामुद्दीनपुर-छांयसा रोड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी तलाशी में 750 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

वहीं अपराध शाखा बॉर्डर ने एक अन्य आरोपी को 32 ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये कैप्सूल धर्म सिंह से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने एक आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।