Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 6 हजार रुपये की सहायता राशि दिलाने का झांसा देकर एक महिला से 1,48,754 रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी को राजस्थान के झुंझुनू से गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी अक्षय उर्फ रोहित ने अपने पिता का बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल के लिए दिया था, जिसमें उसका खुद का मोबाइल नंबर लिंक था। ठगी गई रकम में से 96,754 इसी खाते में ट्रांसफर हुए थे।आरोपी के झांसे में आकर महिला ने फोन पे पर यूपीआई आईडी दर्ज की थी, जिसके बाद उसके खाते से दो बार में पैसे उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

