July 13, 2026

साइबर थाना एनआईटी ने की बड़ी कार्रवाई: 7 साइबर ठगी मामलों में 12 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

साइबर थाना NIT फरीदाबाद द्वारा गिरफ्तार किए गए साइबर ठगी के आरोपी

Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी फरीदाबाद की टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 12 जुलाई को कार्रवाई करते हुए 7 अलग-अलग साइबर ठगी मामलों में कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन ट्रेडिंग, शेयर मार्केट निवेश, पीजी बुकिंग और फर्जी धमकी देकर लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोप हैं।

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी
पहले मामले में पुलिस ने 47,594 की साइबर ठगी के आरोपी अभिषेक मीणा को गिरफ्तार किया। आरोपी सोशल मीडिया के जरिए लोगों को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर पैसे ऐंठता था।

ऑनलाइन ट्रेडिंग में 91.50 लाख की ठगी
दूसरे मामले में ₹91.50 लाख की ठगी में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले उमेश कुमार सरगरा को राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार किया गया।

जानकार बनकर 1.90 लाख की ठगी
तीसरे मामले में पुलिस ने रतनलाल को गिरफ्तार किया, जिसने साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराया था।

पीजी सर्च के दौरान ठगी
चौथे मामले में 54,406 की ठगी के आरोप में तरुण उर्फ टिंकू और विशाल को गिरफ्तार किया गया। विशाल के खाते में ठगी की राशि आई थी, जबकि तरुण ने खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।

दो और आरोपी गिरफ्तार
पांचवें मामले में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹52,000 की ठगी करने वाले अरकान और अब्दुल हसन को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

पानी का कनेक्शन काटने की धमकी देकर 8.95 लाख की ठगी
छठे मामले में पुलिस ने गजेन्द्र सिंह और राजेन्द्र ढाका को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि राजेन्द्र ठगी की रकम को USDT में बदलकर आगे भेजता था।

शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 95.65 लाख की ठगी
सातवें मामले में लोकेश, राकेश कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इनके खातों का इस्तेमाल शेयर मार्केट निवेश के नाम पर ठगी गई राशि को ट्रांसफर करने में किया गया था।