June 6, 2026

फरीदाबाद: क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 ने तिगांव रोड पर सट्टा खाई करते एक आरोपी किया गिरफ्तार, 2950 रूपये बरामद

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा खाई करने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी भी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राईम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूत्रों से एक पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि सिही गेट तिगांव रोड, बल्लभगढ़ के पास बड़े पैमाने पर सट्टा खाई की जा रही है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने बिना वक्त गंवाए त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।

पुलिस ने मौके से सट्टा खाई कर रहे आरोपी नशीम को दबोच लिया, जो फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 2,950 की सट्टा राशि बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी नशीम के खिलाफ थाना शहर बल्लभगढ़ में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।