November 22, 2026

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद

फरीदाबाद में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी ओमेंद्र।

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने तिगांव थाना क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, गांव बदरौला निवासी प्रवीण ने 9 नवंबर 2026 को थाना तिगांव में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गांव बदरौला निवासी ओमेंद्र को तिगांव पुल के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।