Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 टीम ने 480 ग्राम गांजे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सेक्टर-58 स्थित राजीव कॉलोनी निवासी राजपाल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 23 नवंबर को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी राजपाल को 480 ग्राम गांजे के साथ काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक निजी कंपनी में कार्यरत आरोपी राजपाल दिल्ली के सदर बाजार से 7 हजार रुपये में 500 ग्राम गांजा खरीदकर फरीदाबाद लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की है।

