October 7, 2026

फरीदाबाद में 3 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

फरीदाबाद पुलिस ने 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। कार्रवाई अपराध शाखा सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीमों ने की।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना आदर्श नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हर्ष कुमार निवासी गांव नानऊ, हाथरस, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी पर्वतीय कॉलोनी, फरीदाबाद को सेक्टर-78 क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना सेंट्रल क्षेत्र के वाहन चोरी के मामले में हीरालाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, तिगांव, फरीदाबाद और बलजीत निवासी गांव बरहाना, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गईं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।