March 7, 2026

नगर निगम में डिप्टी मेयर चुनाव पर गुटबाजी हावी

Faridabad/Alive News: सात वर्षों बाद हो रहे फरीदाबाद नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव में राजनीतिक पेंच फंस गया है।

आज सोमवार को बडखल से विधायक धनेश अदलक्खा कुछ पार्षदों को लेकर निगम सभागार से बाहर चले गए। इसके बाद भाजपा के भीतर गुटबाजी के संकेत और स्पष्ट हो गए।

हालात तब और गर्मा गए जब बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और एनआईटी क्षेत्र के विधायक सतीश फागना भी अपने-अपने पार्षदों के साथ सभागार से बाहर निकल गए। इस घटनाक्रम के चलते चुनावी प्रक्रिया पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।