May 6, 2024

Bigg Boss OTT सीजन-2 के विजेता से जबरदस्ती वसूली, गुजरात से आरोपी गिरफ्तार

Gurugram/Alive News: Bigg Boss OTT सीजन-2 के विजेता एलवीश यादव से जबरदस्ती वसूली करने का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है वसूली में एलवीश यादव से एक करोड़ की गाड़ी मांगी है। बता दें कि जबरदस्ती वसूली करने वाला आरोपी गुजरात के वडनगर का रहने वाला है।

मिली जानकारी के मुताबिक एलवीश ने इस मामले की सुचना पुलिस में दे दी है। जिसके बाद थाना सेक्टर-53 थाना पुलिस ने बुधवार देर रात केस दर्ज कर सर्विलांस व तकनीकी सहायता के बाद आरोपित का पता चलने पर सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे गुजरात के वडनगर से काबू किया।

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सेक्टर 52 के वजीराबाद निवासी एलवीश यादव ने शिकायत में पुलिस को बताया कि वह बीते दिनों अपने मैनेजर के साथ देश से बाहर गए थे। जब वह 17 अक्टूबर को वापस आए तब उन्हें उनके वाट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिले। उन्हें और उनके मैनेजर दोनों को मैसेज भेजे गए थे।

आरोपित ने पहले 40 लाख और फिर एक करोड़ की रंगदारी मांगी। एल्विश ने बुधवार को सेक्टर 53 थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में एक टीम गठित की।

इसके बाद आरोपित की जानकारी हासिल की गई। वडनगर की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस से संपर्क किया गया। वहां की पुलिस की सहायता से गुरुग्राम पुलिस ने आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।आरोपित की पहचान 25 वर्षीय शाकिर मकरानी के रूप में हुई। गुरुग्राम पुलिस उसे लेकर आ रही है। कोर्ट में पेश कर उसे रिमांड पर लिया जाएगा।