Vrindavan/Alive News: नववर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए वृंदावन पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए नगर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक बाहरी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने जारी यातायात प्लान में बताया कि निर्धारित अवधि में बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले वाहन नगर सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। इन वाहनों के लिए शहर के बाहर ही वैकल्पिक पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जहां से श्रद्धालु पैदल अथवा निर्धारित साधनों से मंदिरों तक पहुंच सकेंगे।
इसके साथ ही श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ वाले विशेष दिनों में ई-रिक्शा का संचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा, ताकि यातायात सुचारू बना रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो

