May 19, 2024

हरियाणा में सभी प्रतिबंध हटाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Faridabad/Alive News: भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश भाटिया ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का सभी प्रतिबंध हटाने को लेकर आभार जताया है। जगदीश भाटिया ने कहा है कि व्यापारियों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कोरोना के सभी प्रतिबंध हटाने की अपील की गई थी।

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की पीड़ा को समझते हुए तत्काल रुप से सभी प्रतिबंध हटाने का निर्णय लेकर उन्हें बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। भाटिया ने कहा कि सभी व्यापारी गण फरीदाबाद के सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भी तहे दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

भाटिया ने कहा कि करोना के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों की वजह से व्यापारी बेहाल स्थिति में आ गए थे। लेकिन मुख्यमंत्री ने तत्काल रुप से सभी को राहत प्रदान करके एक बड़ा कार्य किया है। जिसके लिए फरीदाबाद के व्यापारी मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हैं।