May 19, 2024

17 वर्षीय नाबालिग लड़की को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी से गुम हुई लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा से 17 फरवरी को बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की लड़की घरवालों से किसी बात को लेकर नाराज थी। लड़की 15 नवम्बर को बल्लभगढ़ की भगत सिंह कॉलोनी अपने घर से बिना बताए निकल गई थी। थाना शहर बल्लभगढ़ में 16 नवम्बर को लडकी के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह इंचार्ज क्राइम ब्रांच कैट टीम ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर लड़की को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से बरामद किया है।

लड़की से पूछताछ में बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ भगत सिंह कॉलोनी में रहती थी। जो किसी बात को लेकर घर वालों के साथ नाराज हो गई थी। जिसके कारण लड़की घर छोड़कर निकल गई थी। लड़की के गुम होने का मुकदमा थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज है। थाना पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के उपरांत लडकी को परिजनो के हवाले कर दिया है।