March 8, 2026

शैक्षणिक सत्र के ढाई महीने बीतने के बाद भी बच्चों को दाखिले का इंतजार

Faridabad/Alive News: शैक्षणिक सत्र 2025-26 शुरू हुए करीब ढाई महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू नहीं हो हुई है। समय पर दाखिला नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई पर प्रभाव पड़ रहा है और साथ ही अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। अब विभाग ने दाखिला की तारीख फिर आगे बढ़ा दी है।

जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरटीई के तहत दाखिला के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच शुरु हो गई है। जिनके दस्तावेज में गलती है उन्हें दोबारा दस्तावेज को दोबारा सही करके जमा करने का समय 13-23 जून तक दिया गया है। जिनका आवेदन रद्द हो गया है वह दोबारा विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। 25 जून को परिणाम और स्कूल आवंटन की घोषणा की जाएगी। अभिभावकों को प्राइवेट स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने के लिए 11 जुलाई का समय दिया है। आवेदन के दौरान अपलोड किए गए दस्तावेज स्कूलों में भी जमा होंगे। बची हुई सीटों पर 14-18 जुलाई तक वेटिंग लिस्ट के आधार पर दाखिला होंगे।

सरकार देती है विद्यार्थियों की फीस: शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीट आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए आरक्षित की जाती है। इस श्रेणी में दाखिला लेने के लिए वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपये या उससे  कम होनी अनिवार्य है। इससे अधिक आय वाले परिवार के बच्चों को इस योजना का  लाभ नहीं मिलता है।
इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा दी जाती है। सरकार द्वारा विद्यार्थियों की फीस का भुगतान किया जाता है। निजी स्कूलों में समय पर सीटों की जानकारी नहीं देने के कारण दाखिले  प्रक्रिया में देरी हुई।