August 13, 2026

Faridabad News: बढ़ती गर्मी में लोगों का हुआ हाल बेहाल, सावधानी बरतने की जरूरत

Faridabad/Alive News: बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। सुबह से ही चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। दोपहर के समय बाजार और सड़कों पर सन्नाटा देखा जाता है। घरों के अंदर कूलर, एसी ने भी काम करना कम कर दिया हैं। पंखे गर्म हवा दे रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को भी गर्मी का सितम इसी तरह जारी रहेगा।

शनिवार को सुबह से ही दिनभर तेज धूप निकली रही। लोग ने खुद को कपड़ों से ढक कर गर्मी से बचाव किया। बढती गर्मी से इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। गर्मी से बचाव के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते हुए दिखे। गर्मी का सितम लोगों के स्वास्थ्य पर भी भारी पड़ रहा है। सर्दी- जुकाम, बुखार और वायरल के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।