June 12, 2026

रेडी-पटरी के अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी

Noida/Alive News: शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सेक्टर-51 और सेक्टर-52 के आसपास इन दिनों रेडी-पटरी वालों का अतिक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। फुटपाथ और सड़क किनारे लगी रेहड़ियों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सेक्टर-15 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास रेहड़ी-पटरी वालों ने मनमाने तरीके से कब्जा कर रखा है। कई जगहों पर फुटपाथ पूरी तरह घिर गए हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर उतरकर चलना पड़ रहा है। वहीं, सड़क किनारे लंबे अतिक्रमण के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।