April 23, 2024

लंबित मांगों को लेकर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Faridabad/Alive News: आज बिजली निगम फरीदाबाद सर्कल की चारों डिवीजनों पर प्रदेश सरकार की शोषणकारी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित एचएसईबी वर्करज यूनियन के बैनरतले प्रदेश कमेटी के आव्हान पर आगामी 22 फरवरी 2022 की राज्यव्यापी हड़ताल को लेकर निगम के डिविजन कार्यालयों पर दो घन्टे जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन कड़ी में केंद्रीय कमेटी के नेता सतीश छाबड़ी सहित सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा की अगुआई में फरीदाबाद की चारों डिविजन पर जिसमे ओल्ड फरीदाबाद डिवीजन से प्रधान लेखराज चौधरी व सचिव जयभगवान अंतिल, एनआईटी फरीदाबाद से प्रधान विनोद शर्मा व सचिव बृजपाल, बल्लभगढ़ से प्रधान कर्मवीर यादव व सचिव मदनगोपाल एवम ग्रेटर फरीदाबाद से प्रधान सुनील कुमार व सचिव वीरसिंह रावत के नेतृत्व में चारों डिवीजनों पर कर्मचारियों ने हड़ताल को लेकर बिगुल फूंकते और मैनेजमेंट तथा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

कर्मचारियों ने कहा कि हमारी मुख्य मांगों में एनपीएस प्रणाली को बंद कर पुरानी पेन्शन बहाली कराना, कच्चे कर्मचारियों को जब तक पक्का नही किया जाता तब तक माननीय सर्वोच्चय न्यायालय के आदेशानुसार समान काम समान वेतनमान देना, कर्मचारियों के लिये पूर्णतः कैशलेस मेडिकल चिकित्सा सुविधा बिना सशर्त लागू करना, एक्सग्रेसिया पॉलिसी लागू करना, फ्री यूनिट्स लागू करना। इस प्रदर्शन के बाद मांगों के संघर्ष पर जारी आंदोलन में आगामी 8 फरवरी को प्रदेश के सभी सर्कल कार्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किए जायेंगे।