June 26, 2026

कक्षा अवलोकन को प्रभावी बनाने पर जोर, डाइट में कार्यशाला आयोजित

Gurugram/Alive News: एससीईआरटी के डाइट में प्रभावी कक्षा अवलोकन (ईसीओ) डेटा प्रसार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डाइट के प्रिंसिपल सुमिता रांगी के नेतृत्व और डाइट कोऑर्डिनेटर प्राध्यापिका रश्मि पंवार की देखरेख में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी बीआरपी व एबीआरसी और डाइट के फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें जिले सभी चारों ब्लॉकों के ईको मेंटरिंग के डाटा का विश्लेषण किया गया।

इसमें ईको टूल के सभी 29 तत्वों का बारीकी से बताया गया। इनमें सुधार के क्षेत्रों पर और आगामी सत्र हेतु आवश्यक रणनीतियों पर भी व्यापक चर्चा की गई। इसमें कोऑर्डिनेटर एबीआरसी सोनम यादव एवं कोऑर्डिनेटर बीआरपी बिमला रावत ने भी विस्तार पूर्वक सभी 29 तत्वों पर चर्चा की। उन्होंने ईसीओ मेंटरिंग डेटा को व्यापक रूप से प्रस्तुत किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज, महेंद्र, तखत सिंह चौहान, अरुण कुमार राघव, सोना यादव सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।