Faridabad/Alive News: सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में स्वर्णकार समाज की ओर से “स्वर्णकार नेतृत्व संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से सांसद, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वर्णकार समाज में एकता बढ़ाना और उनकी समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना रहा। इस दौरान हरियाणा में स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन की मांग उठाई गई और सांसदों को ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही समाज के संस्थापक महाराज अजमीढ देव जी के नाम पर राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर अवकाश घोषित करने, डाक टिकट व सिक्के जारी करने, सड़कों व चौकों का नामकरण करने और प्रमुख स्थानों पर उनकी प्रतिमा लगाने की मांग भी रखी गई।
इसके अलावा स्वर्णकार समाज को सरकारी पदों में प्रतिनिधित्व, शिक्षा संस्थानों के नामकरण, जिला शिकायत समिति में भागीदारी और दुकानदारों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रक्रिया आसान बनाने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

