Faridabad/Alive News: सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें शोभायात्रा, लंका दहन, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर चर्चा की गई।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि दशहरा भारतीय संस्कृति और सत्य व धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में सद्भाव और नैतिकता स्थापित करने का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि आयोजन की तैयारियां जारी हैं और जल्द ही धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं तथा आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी।
पंजाबी सभा के अध्यक्ष राज कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। बैठक में आयोजन की जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपी गईं। सभी ने उत्सव को सफल बनाने और क्षेत्रवासियों से इसमें भाग लेने की अपील की।

