Faridabad/Alive News: त्योहारी सीजन के चलते भीड़ भाड़ वाले बाजारों में दुकानदारों और ग्राहकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसको लेकर ओल्ड फरीदाबाद थाना प्रभारी विष्णु मित्तर ने आज ओल्ड फरीदाबाद के बाजार में अपने दल-बल के साथ गश्त करते हुए दुकानदारों और बाजार में राहगीरों से चर्चा की। दुकानदारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार सौहार्द वातावरण में मनाए जाए इसके लिए दुकानदार पटरियों पर अतिक्रमण अधिक न करें।
भीड़ के चलते कोई असामाजिक तत्व ग्राहकों के साथ राहजनी और छेड़छाड़की घटना को अंजाम न दे सके इसके लिए दुकानदार सचेत रहे। ऐसी स्थिति में वह तुरंत ओल्ड थाना पुलिस या बाजार में गश्त कर रही पुलिसकर्मी से संपर्क करें ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। राह चलते लोगों से बात करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि त्यौहार के इस सीजन में भीड़भाड़ का असमाजिकतत्व नाजायज फायदा उठाने का प्रयास करते हैं। संदिग्ध व्यक्ति पर यदि किसी को शक हो तो वह बेझिझक पुलिस से संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि पुलिस का मकसद त्यौहार को खुशी और प्रसन्नता के साथ मनाया जाए। इसके लिए पुलिस जनता के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है।

