May 17, 2024

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया सूखा राशन

Faridabad/Alive News: जिला उपायुक्त के मार्गदर्शन में रविवार को बाढ़ पीड़ितों में जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सूखा राशन प्रदान किया गया। इस पुनीत कार्य में सामाजिक संस्थाओं और आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

रेडक्रॉस सचिव बिजेंद्र सोरोत ने बताया कि बीते दिनों हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने चलते यमुना नदी के तटीय क्षेत्रों के गांवों में पानी भरने की वजह से बाढ़ आ गई थी। जिस के चलते लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा दिया गया था। जिला प्रशासन द्वारा बाढ पीड़ित लोगों के निरंतर भोजन की व्यवस्था की गई। रविवार को भी सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर सूखे राशन को लोगों में वितरण करने का कार्य किया गया।

जिला प्रशासन हर संभव मदद पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं। जिला रेड क्रॉस सोसायटी आपदा के समय हर पीड़ित को सहायता पहुंचाने के लिए सदैव तत्परता के साथ खड़ी रहती है। जिला प्रशिक्षण अधिकारी पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों का विशेष सहयोग हमेशा रहा है। सोसाइटी सदैव अपने कार्य के प्रति सजग रहती है। इस दौरान मुख्य रूप से सुशील, केशव, रामबरन, कुलदीप, धर्मेंद्र,राजेश,कमल,राम किशोर सहित अन्य मौजूद रहे।